भागलपुर में सीएपीएफ के वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक, शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पर जोर

भागलपुर | 20 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर रविवार को जिला अतिथि गृह के सभागार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से की।

इस बैठक में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) एवं सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और सभी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना था।


🔹 डीएम ने दी आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सीआरपीएफ और सीएपीएफ के नोडल पदाधिकारी एवं सभी डिप्टी कमांडेंट्स को भागलपुर के भौगोलिक और राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां चुनाव कराया जाना है।

डीएम ने कहा कि सभी सुरक्षा बलों के लिए आवास, वाहन और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। अगर किसी स्तर पर कोई समस्या उत्पन्न होती है तो जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी से तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा —

“हमारा लक्ष्य है कि आपसी समन्वय और सजगता के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराया जाए।”

उन्होंने सभी अधिकारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।


🔹 एसएसपी ने कहा – पुलिस और केंद्रीय बलों में हो तालमेल

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने अपने पुलिस अधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों में घनिष्ठ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सहयोग की भावना से कार्य करें ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।


🔹 नवगछिया एसपी ने भी दिए निर्देश

नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने भी अपने संबोधन में अधिकारियों से बेहतर तालमेल और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर स्थिति में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


🔹 बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार,
सीआरपीएफ के नोडल पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मोहम्मद अयूब,
सीएपीएफ के नोडल ऑफिसर गोरेलाल शुक्ला,
डिप्टी कमांडेंट आलोक सिंह नेगी, कैलाश लरका,
असिस्टेंट कमांडेंट गौरव किशोर पंवार, सुमन राय, बिरेंद्र, राजेश गुप्ता, दुर्गेश कुमार मिश्रा, राजवीर, वाई.एस. खंगारोत, जे. भट्टाचार्य और नरेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading