सीमावर्ती अपराधों पर लगाम: पटना में एंटी स्मगलिंग व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

पटना, 15 अगस्त —सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती नशीली दवाओं, जाली मुद्रा, हथियार, वन संपदा और मानव तस्करी जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय पटना की पहल पर एंटी स्मगलिंग टास्क फोर्स (Anti Smuggling Task Force) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है।

महानिदेशक, SSB द्वारा दोनों विशेष टास्क फोर्स की औपचारिक घोषणा करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य की रक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया गया।


दोनों टास्क फोर्स की संरचना

एंटी स्मगलिंग टास्क फोर्स

  • SSB की ओर से: महानिरीक्षक, सीमान्त पटना
  • राज्य पुलिस: अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) एवं अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध इकाई)
  • कस्टम विभाग: कमिश्नर कस्टम (प्रिवेंटिव)

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

  • SSB की ओर से: महानिरीक्षक, सीमान्त पटना
  • राज्य पुलिस: अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) एवं अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध इकाई)
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB): जोनल डायरेक्टर
  • कस्टम विभाग: कमिश्नर कस्टम (प्रिवेंटिव)

मुख्य उद्देश्य

  1. नशीली दवाओं, जाली मुद्रा, हथियार, मादक पदार्थ, मानव तस्करी और विस्फोटकों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान और समाप्त करना।
  2. सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील मार्गों पर निगरानी और कार्रवाई को मजबूत बनाना।
  3. खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और त्वरित कार्रवाई के लिए एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना।
  4. तस्करी में शामिल व्यक्तियों व गिरोहों पर सख्त कानूनी कार्रवाई।
  5. मासिक बैठक के जरिए प्रगति की समीक्षा और संयुक्त रणनीति तैयार करना।

महानिदेशक SSB का बयान

महानिदेशक ने कहा—

“माननीय गृह मंत्री ने नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं और प्रधानमंत्री ने भी सभी एजेंसियों को एक टीम की तरह काम करने का आह्वान किया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी एजेंसियों का संयुक्त रूप से काम करना सीमा प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण आयाम है।”

उन्होंने आगे कहा कि एंटी स्मगलिंग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन इस दिशा में एक निर्णायक कदम है, और सीमावर्ती जनता को भी तस्करी विरोधी अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए जोड़ा जाएगा। साथ ही, संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यास से एजेंसियों के बीच तालमेल और भी मजबूत होगा।


उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर श्री निशीत कुमार उज्जवल (भा.पु.से.), महानिरीक्षक, सीमान्त पटना, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था), अपर आयुक्त कस्टम (प्रिवेंटिव), जोनल डायरेक्टर (NCB) तथा SSB के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading