संविधान हाथ में…भ्रष्टाचार जेब में ! बिहार आकर राहुल गांधी ने तेजस्वी-लालू की ‘खटिया खड़ी कर दी, नित्यानंद राय का तीखा हमला

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आये थे. इसके बाद सत्ता पक्ष ने राहुल पर करारा प्रहार किया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार आए लेकिन उनकी  खासियत यह है कि वह जहां पर भी जाते हैं वहा अपने सहयोगी दल और अपनी पार्टी का खटिया खड़ा कर देते हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल बिहार दौरे में अपने सहयोगी दल के नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव का खटिया खड़ा करने के लिए ही बिहार आए थे। राहुल गांधी के पटना में संविधान बचाव प्रोग्राम पर बोलते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल भ्रम फैलाने में महारत हासिल कर चुके हैं, लेकिन संविधान के सच्चे पुजारी और संविधान के मूल भावनाएं , सबका साथ, सबका विकास, गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार, देश की उन्नति और सबको सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही किया जा रहा है।

नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के द्वारा जेब में संविधान की कॉपी लेकर घूमने पर कहा कि संविधान को हाथ में लेकर दिखावटी ,बनावटी और देश को लूटने वाले लोग जिनके सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया. उस कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की पहचान सिर्फ परिवारवादी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय यही नहीं रुके उन्होंने लालू परिवार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में विभिन्न प्रकार के घोटाला जैसे चारा घोटाला ,अलकतरा घोटाला ,दूध घोटाला,  वर्दी घोटाला जैसे दर्ज़नो घोटालो के सूत्रधार राजद की सरकार रही है और इस पार्टी  के सर्वेसर्वा लालू जी ने बिहार में जंगलराज स्थापित करने का काम किया। बिहार की जनता ने भ्रष्ट लोगों को नकार दिया है। अब बिहार के लोग सिर्फ और सिर्फ विकास चाहते हैं। डबल इंजन की सरकार बिहार में तेजी के साथ विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *