सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

627 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, अभ्यर्थियों की उपस्थिति लगभग 80 प्रतिशत रही

पटना | 23 जुलाई 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को पूरे राज्य में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न हुई। कुल 627 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 4 को गिरफ्तार भी किया गया है।

परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई थी, जिसमें 2,79,095 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए गए थे। इनमें से 2,49,051 अभ्यर्थियों ने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड किया और उपस्थिति लगभग 80 प्रतिशत रही।


सुरक्षा और निगरानी की रही सख्त व्यवस्था

  • जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की निगरानी में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।
  • प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी और बायोमेट्रिक उपस्थिति ली गई।
  • वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी के माध्यम से लाइव निगरानी की गई।
  • परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए पर्षद मुख्यालय, पटना में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था।

कदाचार के मामलों में कार्रवाई

परीक्षा के दौरान 29 अभ्यर्थियों पर कदाचार के आरोप में कार्रवाई की गई:

  • 4 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए — पश्चिमी चंपारण (2), कटिहार (1), सहरसा (1)
  • 13 अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया — सिर्फ भागलपुर से ही 13 निष्कासित
  • 4 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अगली परीक्षा 27 जुलाई को

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की अगली लिखित परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसी तरह की सख्त निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *