हरियाणा में कांग्रेस की सुनामी, बीजेपी पर करारी हार का खतरा, चुनावी रुझानों में बीजेपी को डबल झटका!

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। हरियाणा में तो कांग्रेस की सुनामी चल रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

हरियाणा के शुरुआती रुझानों की बात करें तो कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी 14 सीटों पर आगे हैं। इनेलो एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि जेजेपी का खाता नहीं खुल रहा है। अन्य उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर की बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस 35 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 22 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सीटों को जोड़ दें तो गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। पीडीपी 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य उम्मीदवार 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

जम्मू कश्मीर और हरियाणा में 90-90 सीटें हैं, दोनों जगहों पर बहुमत का आंकड़ा 46 है।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading