राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर भागलपुर में कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राहुल गांधी की आगामी यात्रा का आह्वान

भागलपुर, 20 अगस्त 2025: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती आज भागलपुर के कांग्रेस कैम्प कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत माननीय विधायक श्री अजीत शर्मा ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस अवसर पर विधायक श्री अजीत शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में देश में युगांतरकारी परिवर्तन लाए। वे संचार क्रांति के जनक माने जाते हैं, जिनकी पहल से आज भारत में करोड़ों लोगों के हाथों में मोबाइल फोन और कंप्यूटर सामान्य हो गया। उन्होंने पंचायती राज और नगर निकायों को सशक्त बनाने हेतु संविधान में संशोधन कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की और पंजाब को आतंकवाद मुक्त कर देश में शांति स्थापित की।

विधायक ने यह भी बताया कि राहुल गांधी उनके बताए मार्ग पर देश के संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी 22 अगस्त 2025 को भागलपुर का दौरा करेंगे। श्री शर्मा ने जनता से अपील की कि वे उनकी यात्रा में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा हेतु समर्थन प्रदान करें।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजीत भारती, युवा कांग्रेस पर्यवेक्षक ज्योतिष एच.एम., प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अन्य कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading