कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, अब तक 60 उम्मीदवारों का ऐलान — कहलगांव पर फिर छिड़ा विवाद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। देर रात जारी इस सूची में 6 नए नाम शामिल किए गए हैं। इस तरह कांग्रेस अब तक कुल 60 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

इन नेताओं को मिला टिकट

कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, अब तक 60 उम्मीदवारों का ऐलान — कहलगांव पर फिर छिड़ा विवाद

नई सूची में कांग्रेस ने निम्न उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है —

  • वाल्मीकिनगर: सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा
  • अररिया: अबीदुर रहमान
  • अमौर: जलील मस्तान
  • बरारी: तौकीर आलम
  • कहलगांव: प्रवीण सिंह कुशवाहा
  • सिकंदरा: विनोद चौधरी

कहलगांव सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच विवाद पहले से चल रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर अपनी दावेदारी पक्की कर दी है।

अब तक की कांग्रेस की लिस्टें

  • पहली सूची (16 अक्टूबर): 48 उम्मीदवार
  • दूसरी सूची: 1 उम्मीदवार
  • तीसरी सूची (18 अक्टूबर): 5 उम्मीदवार
  • चौथी सूची: 6 उम्मीदवार

सीट शेयरिंग को लेकर गतिरोध जारी

महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस करीब 70 सीटों की मांग कर रही है, जबकि राजद 50-50 सीटें देने पर अड़ी है।
जानकारी के मुताबिक, 11 सीटों पर मतभेद है, जिनमें से 6 पर दोनों दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं, जिससे गठबंधन में तनाव और बढ़ गया है।


कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, अब तक 60 उम्मीदवारों का ऐलान — कहलगांव पर फिर छिड़ा विवाद

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…