कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जताई चिंता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया ट्वीट और राज्यसभा जाने की खबर पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सचिन पायलट ने कहा,

“ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा। नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में, कभी उस पाले में। अब सुनने में आ रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं। जो कुछ भी हो रहा है, ये जनता को धोखे में रखकर किया गया है। अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि आपको राज्यसभा में जाना है, तो हो सकता है कि बिहार चुनाव के परिणाम कुछ और होते।”

सचिन पायलट की टिप्पणी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है। उनका यह बयान नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और उसके चुनावी प्रभावों पर सवाल उठाता है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading