‘कांग्रेस ने देश की आदिवासी बेटी का अपमान किया’, राष्ट्रपति पर दिए सोनिया गांधी के बयान पर बोले PM मोदी

संसद के बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति के भाषण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “Poor Lady” (गरीब महिला) कहा और कहा कि वह बहुत थकी हुई थीं। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में शानदार भाषण दिया, जो उड़ीसा के एक गरीब परिवार से उठकर यहां तक पहुंची हैं। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, बल्कि उड़िया है। उन्होंने हिंदी में बहुत अच्छे तरीके से भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस के शाही परिवार ने उनका अपमान किया।

शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण बोरिंग था, जबकि एक सदस्य ने राष्ट्रपति को “पुअर लेडी” और “थकी हुई” कहा।

  • ये भी पढ़े..

    विधवा पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे ₹740 करोड़! बैलेंस देखते ही बिगड़ी तबीयत, बैंक में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: BJP का उम्मीदवार बदलना बना बड़ा सियासी मुद्दा, क्या नितिन नवीन की रणनीति उलटी पड़ गई?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *