कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक बुधवार को पटना में

पटना। कांग्रेस पार्टी बुधवार को पटना में अपनी केंद्रीय कार्यसमिति (CWC) की बैठक आयोजित करेगी। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव, आरक्षण की सीमा बढ़ाने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विमर्श के लिए बुलाई गई है।

बैठक कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में होगी और इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, यह आजादी के बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक होगी। इससे पहले ऐसी बैठकें 1912, 1922 और 1940 में हुई थीं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे बिहार कांग्रेस के लिए रणनीतिक महत्व की बैठक माना जा रहा है।

बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 160 प्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा झंडोतोलन के साथ होगी, इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रस्ताव पारित होने के बाद बैठक समाप्त होगी। सदाकत आश्रम में केवल वीवीआईपी वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading