कांग्रेस का आरोप, बीजेपी की सोच आंबेडकर विरोधी: राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री मांगे माफी

संसद में आज हुए ‘धक्काकांड’ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तकरार बढ़ गई है। दोनों पार्टियों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम संसद में रोज धरना देते थे, लेकिन आज तक हिंसा नहीं हुई। अब हम देशव्यापी आंदोलन करेंगे। बीजेपी सांसदों ने मुझे और हमारी महिला सांसदों को धक्का दिया। सरकार ने शांति भंग की और हम पर हमला किया। वे हमारा मजाक उड़ा रहे थे।”

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *