GATE 2024 की परीक्षा तारीखों समेत जारी हुआ पूरा शेड्यूल, जानें कब से शुरू हो रहे एग्जाम

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) सूचना विवरणिका आज यानी 26 अगस्त को जारी कर दी है। सूचना विवरणिका को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। IIT, NIT और IIIT में विभिन्न मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर GATE 2024 इंफोर्मेशन ब्रोश्चर डाउनलोड कर सकते हैं।

इन तारीखों को है परीक्षा  

IISC बैंगलोर द्वारा जारी किए गए GATE 2024 सूचना विवरणिका में परीक्षा के आयोजन से संबंधित सभी जानकारी शामिल है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। नए अपडेट के मुताबिक GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च 2024 को घोषित किए जाएंगे।

‘कोई आयु सीमा नहीं है’

GATE 2024 में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA) पर एक नया टेस्ट पेपर होगा। GATE 2024 सूचना विवरणिका के अनुसार GATE 2024 में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और परीक्षा देश के 200 से अधिक शहरों, कस्बों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

‘तीन साल तक रहेगा वैध’

GATE 2024 का स्कोर कार्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहेगा। कृषि, बागवानी, वानिकी में बीडीएस, बीवीएससी और बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार भी GATE 2024 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

  • Related Posts

    एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़! दो वांटेड बदमाशों के पैर में लगी गोली; बसंतपुर के लहेजी गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पटना रेफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *