पटना, 7 जुलाई 2025 — बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, छात्रों और अन्य संबंधित पक्षों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवाएं शुरू की हैं। विभाग ने 14417 और 18003454417 दो टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं, जिनके माध्यम से अब शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं की श्रेणी निर्धारित कर सीधे समाधान के लिए संपर्क कर सकेंगे।
शिकायतों की 6 प्रमुख श्रेणियाँ तय की गईं:
- विद्यालय संबंधी शिकायतें:
- भवन, शौचालय, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, पेयजल जैसी आधारभूत संरचना की समस्या
- विद्यालय संचालन, कंप्यूटर लैब, खेल सामग्री, मिड-डे मील (MDM) व शिक्षक आचरण संबंधी मुद्दे
- शिक्षक संबंधी समस्याएं:
- स्थानांतरण, वेतन भुगतान/निर्धारण, छुट्टियाँ (CL/EL/मातृत्व), सेवा पुस्तिका, सेवानिवृत्ति लाभ आदि
- छात्र-छात्राओं से जुड़ी समस्याएं:
- योजनाएं जैसे साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, कन्या उत्थान
- पाठ्यपुस्तक, अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अमर्यादित व्यवहार आदि
- वेंडर/आपूर्तिकर्ता संबंधी शिकायतें:
- निविदा, भुगतान, ऑन-बोर्डिंग की समस्याएं
- विश्वविद्यालय/महाविद्यालय संबंधित शिकायतें:
- नामांकन, परीक्षा, प्रमाण पत्र, फीस, महिला छात्रों/प्राध्यापिकाओं से अमर्यादित व्यवहार
- अवैध राशि की वसूली:
- किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी की शिकायतें
महत्वपूर्ण निर्देश: शिक्षकगण अपनी शिकायतें ई-शिक्षाकोष पोर्टल के ग्रीवांस मॉड्यूल पर अपनी लॉगिन ID से दर्ज करें। व्हाट्सएप या ईमेल द्वारा शिकायतें स्वीकार नहीं की जाएंगी।


