विभाग में फोन कर बालू मंगा सकते हैं आमलोग

पटना। कोई भी आम व्यक्ति खान एवं भूतत्व विभाग में सीधे फोन कर बालू मंगा सकते हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में फोन कर ऑर्डर बुक कराना होगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी है।

सचिवालय स्थित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि इसकी सुचारू व्यवस्था बहाल की जाय। इस मौके पर विभाग के कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर की दूरभाष संख्या 0612-2215360 एवं मोबाइल नंबर-9472238821 भी जारी किया। फोन पर कॉल करने के बाद खरीदार को संबंधित जिला के खनिज विकास पदाधिकारी के माध्यम से उनके नजदीकी बंदोबस्तधारी से समन्वय स्थापित कराकर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाएगी। मंत्री ने कहा कि आमलोगों को बालू सुगमता से उपलब्ध हो, इसके लिए बिहार राज्य खनन निगम के माध्यम से भी बालू की आपूर्ति पर विचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *