ठंडी हवाएं बिहार में बढ़ा रहीं कंपकंपी! मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

नए साल की शुरुआत बिहार वासियों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ हुई. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. पछुआ हवा लगातार चल रही है. इससे प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री का अंतर रह गया है. इसकी वजह से लोगों को गलन और कनकनी महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है. वहीं, अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के भागों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

बांका में कपकपी भरी ठंढ ने दी दस्तक, आलाव का सहरा ले रहे लोग
पछुआ हवा और घने कोहरे ने दो दिनों से कंपकंपी बढ़ दी है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है. पछुआ हवा चलने के साथ ठंड में इजाफा हो गई है. जिसके चलते लोग समय से पहले ही अपने घरों में दुबकने लगे हैं. बढ़ती ठंड को लेकर बांका जिले के सभी प्रखंडों के आसपास क्षेत्रों में ठंड के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. हालांकि, शहरी क्षेत्र में कहीं-कहीं आलाव का प्रंबंध किया गया है, लेकिन ग्रामीण इलाके में आलाव की कोई व्यवस्था नहीं है.

  • Related Posts

    बिहार के BDO कृष्णा राम पर निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आय से 59.8% अधिक संपत्ति का मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में 2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को लगाया चूना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *