बिहार में 4 जनवरी से बढ़ेगी ठंड, बारिश की भी चेतावनी; जानें नए साल में कैसा रहेगा मौसम

पटना: साल 2023 का अंत है और बिहार में अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं शुरू हुई है। राज्य में पिछले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर दोगुना हो गया। इस सीजन में पटना सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के आसार कम हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने नए साल यानी 2 जनवरी से बिहार के अधिकतर हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। अगले सप्ताह तीन दिन तक राज्यभर में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे मौसम में परिवर्तन होगा। इसके बाद 4 जनवरी से ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान है।

अगले हफ्ते से दिसंबर में पड़ने वाली ठंड जैसा एहसास होगा। बता दें कि पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में मंगलवार को गिरावट और पांच शहरों में बढ़ोतरी हुई। पटना में सुबह कोहरा छाया रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 28.6 डिग्री फारबिसगंज का रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 व अधिकतम 25.9 डिग्री रहा।

क्या है तापमान में बढ़ोतरी की वजह

चक्रवातीय हवा बांग्लादेश और आसपास में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी के बीच बना है।

इसके प्रभाव से राज्य में पूरवा का प्रवाह। पश्चिमी विक्षोभ आने के पूर्व तापमान में बढ़ोतरी होती है।

यह विक्षोभ पश्चिम से पूर्व जाने के दौरान राज्य में 2 से 4 जनवरी के बीच गुजरेगी। इससे पारा गिरेगा।

समुद्र तल से तीन किलोमीटर ऊपर पछुआ का प्रवाह जारी है। लेकिन राज्य में पूरवा हवा का प्रवाह जारी रहने के कारण पछुआ हवा नीचे नहीं आ रहा है। इसी कारण दोनों तापमान में वृद्धि हो रही है।

Related Posts

अब बीमार पशुओं के लिए 24×7 बजेगी घंटी! भागलपुर में ‘मोबाइल पशु अस्पताल’ के बदले नियम; 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेंगे डॉक्टर

Share Add as a preferred…

Continue reading
पटना में ‘किराए’ पर बैंक खाता! दवा व्यापारी ने ठगों के लिए खोला फर्म का करंट अकाउंट; 6 दिन में 81 लाख का खेल और 16 लाख का कमीशन

Share Add as a preferred…

Continue reading