बिहार में बढ़ेगा ठंड का कहर, इन शहरों में और गिरेगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी

बिहार में ठंड का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानि बुधवार को घने कोहरे को देखते हुए बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पछुआ हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिससे ठंड में और अधिक बढ़ौतरी होगी।

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी व हवाओं के तेजी से मौसमी गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आने वाले दिनों में ठंड का जोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया अरवल जैसे जिले अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। घने कोहरे और पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने बिहार में आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान छपरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह है कि भारी ठंड से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है और सुबह के समय हाइवे पर पड़ने वाली धुंध से यातायात प्रभावित होने लगा है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *