जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर जारी, अभी और बढ़ेगी ठिठुर, J&K Weather में पढ़ें नई Update

श्रीनगर में ठंड का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक ठंड और शुष्क मौसम ऐसे ही बरकरार रहेगा। घाटी में रात की ठंड बढ़ गई है और सोनमर्ग में इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 12.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में शीतलहर तेज हो गई है।

विवरण के अनुसार, सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा गिरकर शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, जोजिला में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान शून्य से 23.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पिछले दो दिनों में घाटी के कुछ मैदानी इलाकों के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद अधिकतम स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है।

इस बीच, यहां के मौसम वैज्ञानिकों ने 21 दिसंबर तक बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की सलाह के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान कई स्टेशनों पर शीत लहर चलने का अनुमान है। जबकि एहतियात को देखते हुए ताजा बर्फबारी, शून्य से नीचे के तापमान और महत्वपूर्ण दर्रों और ऊंचाई वाले इलाकों की सड़कों पर बर्फीली स्थिति को देखते हुए, पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन और यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *