बिहार में बढ़ने लगी सर्दी, कोहरे के साथ तमाम जिलों के तापमान में आई गिरावट

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और कोहरा के साथ ठंड भी बढ़ने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकत्म तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस कैमूर का और सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा का दर्ज किया गया. हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

अगले 24 घंटे में मौसम का हालःबिहार में अगले 24 घंटे में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 24% रहेगी. पछुआ हवा 11 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. वहीं बात राजधानी पटना की करें तो यहां अगले 24 घंटे में तापनाम 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. पछुआ हवा 10-12 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *