भागलपुर में बर्फीली हवाओं सेे सूबे में ठंड बढ़ी,आज भी छाए रहेंगे बादल

पटना /भागलपुर। मंगलवार को बिहार में पहली बार दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। दिन भर बादल छाए रहे और हिमालय से आनेवाली बर्फीली उत्तर-पछुआ हवा की वजह से कड़ाके की ठंड के आसार जताए जा रहे हैं।

बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 23.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया और सबसे ठंडा शहर सहरसा का अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर में मंगलवार को दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई वहीं रात का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

मौसम का मिजाज बदलने से मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पटना सहित 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। जबकि 18 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा रहा।

  • ये भी पढ़े..

    अब आम की गुठलियां भी बनेंगी कमाई का जरिया, बीएयू सबौर के वैज्ञानिकों ने विकसित की नई तकनीक

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मिले अतिप्राचीन वृक्ष जीवाश्म, संग्रहालय में सुरक्षित संरक्षित, वैज्ञानिक जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *