राजधानी में बढ़ी ठंड, कई इलाकों में गिरा तापमान, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

आधा दिसंबर बीत जाने के बाद आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी तापमान गिरा है। शाम को ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी हुई है और पारा जीरो डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है। इसके साथ ही अब कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पारा और भी नीचे जा सकता है।

रात में सितम ढा रही ठंड

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी का 6.2 डिग्री और शिमला का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। गिरते तापमान के बीच कई लोग रैन बसेरों में रात गुजार रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिन में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से ठंडी हवाएं चलीं। सुबह धुंध छाने से मौसम सर्द रहा। हालांकि, दोपहर बाद खिली धूप से मामूली राहत मिली। विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम में मामूली राहत मिल सकती है।

अभी और गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से ठिठुरन बढ़ने की संभावना कम ही है। इसके साथ ही तमिलनाडु में 16 से 17 दिसंबर के बीच, केरल और माहे में 16 से 18 दिसंबर के बीच और लक्षद्वीप में 17 से 18 दिसंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *