बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी, पछुआ हवाओं की वजह से गिरेगा और पारा, इन 20 जिलों में घने कोहरे की भी चेतावनी

बिहार में ठंड का कहर जारी है। राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर चल रही है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। IMD ने पहले ही ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। IMD पटना ने 25 जनवरी को 20 जिलों में घने कोहरे और 11 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति की चेतावनी दी है। गणतंत्र दिवस ( 26 जनवरी ) पर भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। पछुआ हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है।

घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट

कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए जारी किया गया है। इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा और धूप नहीं निकलेगी। इसके अलावा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। बाकी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।

बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी, पछुआ हवाओं की वजह से गिरेगा और पारा, इन 20 जिलों में घने कोहरे की भी चेतावनी

28 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

IMD ने अगले 48 घंटों के लिए 28 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, गोपालगंज, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बांका, जमुई, नवादा, गया और शेखपुरा शामिल हैं।

26 जनवरी को मौसम रहेगा शुष्क

26 जनवरी को पटना में सुबह 6 से 10 बजे तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घना कोहरा छाया रहेगा। हवा की गति लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *