भागलपुर में ठंड और घने कोहरे का कहर, सड़क पर बढ़ा हादसों का खतरा

भागलपुर जिले में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और देर रात के समय कोहरे की अधिकता के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि दृश्यता बेहद कम हो जाने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

घने कोहरे के कारण सोमवार की सुबह कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर–अमरपुर मुख्य मार्ग पर गौराचौकी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर से भागलपुर की ओर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे कुछ ही दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क से नीचे चला गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत की सांस ली कि कोई घायल नहीं हुआ।

ट्रक चालक राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि रायपुर से भागलपुर आते समय अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा कि समय रहते वाहन की गति कम करने और सतर्कता बरतने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

ठंड और कोहरे के चलते प्रशासन ने भी वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में कम गति से वाहन चलाना, फॉग लाइट का इस्तेमाल करना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…