प्रथम शिक्षा मंत्री को CM ने किया याद : मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि। इस दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद डॉ० खालिद अनवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व0 मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ग्रामीण योजनाओं की निगरानी होगी और आसान, ग्रामीण विकास विभाग ने लॉन्च किया केंद्रीकृत पोर्टल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *