सीएम नीतीश का पार्टी नेताओं के साथ आज होगा चुनावी मंथन, दो दिनों में करीब 800 जिला और प्रखंड अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. पार्टी संगठन को धारदार बनाने में भी लगे हैं. पहले सांसदों और विधायकों से एक-एक कर मुलाकात की थी और उनसे फीडबैक लिया था. अब जदयू के सभी जिला और प्रखंड अध्यक्षों सभी जिला और विधानसभा प्रभारी से 11 और 12 सितंबर को फीडबैक लेंगे।

जदयू की ओर से बुलाई गई इस बैठक को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है यह रूटीन बैठक है, लेकिन 2024 चुनाव को लेकर हम लोगों की तैयारी लगातार चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारी के साथ बैठक कर 2024 चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे. 11 और 12 सितंबर को दो दिनों तक जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी से मुख्यमंत्री की यह मीटिंग चलेगी।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उसमें हम लोग काम कर रहे हैं. इसमें सभी जिलों के 243 जिलाध्यक्ष, विधानसभा के प्रभारी और 534 प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे. चुनाव के साथ संगठन के भी कुछ मुद्दे हैं. उस पर भी बैठक में मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे. इसमें सभी जिलों के जिला अध्यक्ष 243 विधानसभा के प्रभारी और 534 प्रखंड अध्यक्ष शामिल है।

आगे उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, हमारे नेता तो लगातार पार्टी नेताओं से मिलते रहे हैं. 11 सितंबर को सभी जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और 12 सितंबर को सभी विधानसभा प्रभारी से मुलाकात करेंगे. संगठन को धारदार बनाने के लिए उन्हें टिप्स भी देंगे. 2024 के लिए जब चुनाव की घोषणा होगी तो इंडिया गठबंधन की तहत बीजेपी को सभी सीटों पर हराएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *