25 हजार टीचर्स को CM नीतीश सौंपेंगे नियुक्ति-पत्र, नोट कर लीजिए जगह और तारीख़

BPSC TRE 2 के सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि जल्द ही नये शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र मिलने वाला है। इसके लिए वक्त और तारीख़ मुकर्रर हो गयी है। पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र देंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 जनवरी को राजधानी पटना के गांधी मैदान में 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे। ये 29 जिलों के शिक्षक होंगे, जिन्हें नियुक्ति-पत्र दिया जाएगा।

गौरतलब है कि BPSC TRE 1 की नियुक्ति के दौरान 2 नवंबर 2023 को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने 25 हजार शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 महीने के अंदर ही 1.20 लाख शिक्षकों की नयी नियुक्ति की घोषणा की थी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…