CM नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को किया याद, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना: बिहार विधानसभा में आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री एवं विधायक भी उपस्थित रहे।

CM नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार के मंत्रीगण, और कई विधायकों ने भी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में विशेष आयोजन किया गया।

समस्तीपुर स्थित पितौंझिया गांव में हुआ था कर्पूरी ठाकुर का जन्म

बिहार में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय का बिगुल फूंकने वाले झोपड़ी के लाल भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 101वीं जयंती मनाई जा रही है। बिहार के समस्तीपुर स्थित पितौंझिया गांव में कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था। हालांकि बाद में उनके सम्मान में उनके गांव का नाम बदलकर कर्पूरी ग्राम कर दिया गया। इस गांव में उनकी एक टूटी सी झोपड़ी बनी हुई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कर्पूरी ठाकुर अपनी उस झोपड़ी में रहते थे। इसी के कारण भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को लोग झोपड़ी के लाल से जानते हैं।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *