पारस अस्पताल पहुंचे CM नीतीश, हॉस्पिटल में भर्ती पटना DM का जाना हालचाल, डॉक्टरों से की बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल पहुंचकर डीएम चंद्रशेखर का हालचाल जाना है। साथ ही उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।पारस अस्पताल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टरों से बात की और डेंगू पीड़ित पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह की तबीयत से जुड़ी जानकारी ली। गौरतलब है कि पटना के डीएम चंद्रशेखर डेंगू से पीड़ित हैं और वे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं।

वे पिछले 4 दिनों से पटना के पारस अस्पताल मेंपी भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। डीएम चंद्रशेखर के प्लेटलेट्स में काफी कमी आ गयी थी, जिसके बाद एफेरेसिस मशीन से प्लेटलेट्स निकालकर उन्हें चढ़ाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि डीएम चंद्रशेखर की हालत पहले से बेहतर है लेकिन कमजोरी काफी अधिक बनी हुई है।

आपको बता दें कि पटना में इन दिनों डेंगू के मामले काफी बढ़ गये हैं। पटना में 96 डेंगू पीड़ित मरीज के आंकड़े दर्ज किए गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *