किशनगंज में सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, बोले – जनता एनडीए के साथ, विकास का परचम हम लहराएंगे

किशनगंज में सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, बोले – जनता एनडीए के साथ, विकास का परचम हम लहराएंगे शनगंज। बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज के ग्वाल बस्ती ठाकुरगंज में भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा समेत एनडीए के अन्य नेता भी मौजूद रहे। किशनगंज की चार विधानसभा सीटों में इस बार दो पर बीजेपी, एक पर जेडीयू और एक सीट पर एलजेपीआर प्रत्याशी मैदान में हैं।

विपक्ष पर तीखा हमला, कहा – रोजगार देने के लिये बनाई ठोस नीति

सीएम नीतीश ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और सरकार के कामकाज का बखान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब उन्होंने सरकार संभाली, तब राज्य में युवाओं के रोजगार और सरकारी बहाली को लेकर ठोस नीति बनाई गई। नीतीश ने याद दिलाया कि अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का निर्णय उसी समय लिया गया था।

8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी – रोजगार का रोडमैप तैयार

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 से 2020 के बीच 8 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, जबकि लाखों युवाओं को विभिन्न योजनाओं से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि और अधिक युवाओं को नौकरी व रोजगार देने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है।

विकास का परचम लहराने का संकल्प

अपनी बात रखते हुए नीतीश कुमार ने कहा,
“हम बिहार के विकास का परचम लहराएंगे। काम किया है, आगे भी करते रहेंगे… सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और विकसित बिहार बनाएंगे।”

महिलाओं को मिली आज़ादी और सम्मान

सीएम नीतीश ने कानून व्यवस्था और महिलाओं को सशक्त बनाने की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि कभी बिहार की बेटियाँ घरों में कैद रहती थीं, न अवसर मिलता था और न ही प्रोत्साहन। लेकिन सरकार ने बेटियों को पढ़ाई, नौकरी और सुरक्षा दे कर उन्हें आज़ादी व सम्मान दिया है।

बिहारी कहलाना अब गर्व की बात

जनसभा में नीतीश ने कहा कि बिहार की अस्मिता और स्वाभिमान को पुनर्जीवित किया गया है। उन्होंने कहा –
“अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है। अवसर है, सही और अच्छे को चुनें, एनडीए को चुनें।”

जनता का भरोसा मजबूत

सीएम ने दावा किया कि राज्य की जनता एनडीए पर भरोसा करती है और इसी भरोसे के साथ दो दशकों से निरंतर विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी सेवा और समर्पण के साथ बिहार के विकास की गति को बनाए रखा जाएगा।

किशनगंज में जनसभा के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading