दयू विधानमंडल दल की बैठक में बोले सीएम नीतीश कुमार, विपक्षी दलों की बैठक के बाद भाजपा घबराई

सोमवार की शाम जदयू विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता के बाद भाजपा घबरा गई है। बेचैनी में है। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार इतिहास बदलना चाहती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नामोनिशान मिटाना चाहती है।

बैठक के बाद इसकी जानकारी जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा काम नहीं झूठा प्रचार करती है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजेपयी जी के समय जिन कामों की शुरुआत हुई थी, या जिनको स्वीकृति मिली थी, अब तक उसे भी पूरा नहीं किये हैं और ये विकास की बात करते हैं।

साथ ही साथ बिहार में जब भी हमको काम करने का मौका मिला, हमने सारे तबके के लिए काम किया है। विकास की नई लकीर खींची है। इसका अहसास सबों को है। स्वाभाविक है सदन में अपनी मजबूत उपस्थिति, एकजुटता का संदेश, यह एक महत्वपूर्ण विधायी कार्य है। इस दायित्व को सभी माननीय विधायक व विधान पार्षद पूरा करें।

जदयू के सभी सदस्य सदन में उपस्थित रहें विजय

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जदयू के सदस्यों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे सदन में उपस्थित रहें। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विस के उप सभापति महेश्वर हजारी, शालिनी मिश्रा, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, खालिद अनवर व ललन सर्राफ ने भी अपनी बात रखी। संचालन ग्रामीण मंत्री श्रवण कुमार ने किया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *