पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद नीरज कुमार की माता स्व० सुधा सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुये सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद तथा जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के पटना जिले के मोकामा के मोलदियार टोला स्थित आवास पर जाकर उनकी माता स्व० सुधा सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सुधा सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    होली पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे चलाएगा 94 स्पेशल ट्रेनें; पटना, रक्सौल और मधुबनी के लिए खास इंतजाम, देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बीएन कॉलेज में छात्रों की जीत: फ्री था एडमिशन, फिर भी वसूले जा रहे थे पैसे; ABVP के विरोध के बाद प्रिंसिपल ने तत्काल रोका नामांकन, फीस वापसी का मिला भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading