कटिहार में सीएम नीतीश की रैली, तारकिशोर प्रसाद के लिए मांगा वोट

हर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में कटिहार का सियासी पारा चढ़ा

कटिहार सदर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक तरफ चार बार के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (BJP-NDA) मैदान में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल के बेटे सौरभ अग्रवाल (VIP-महागठबंधन) चुनाव लड़ रहे हैं। सौरभ के मैदान में उतरने के बाद भाजपा के भीतर बगावत की आवाजें भी तेज हुई हैं, जिससे यह सीट सुर्खियों में आ गई है।

नीतीश कुमार ने भरी हुंकार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कटिहार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वे एनडीए उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा—

“तारकिशोर जी को भारी मतों से जीताकर फिर से विधानसभा भेजें। कटिहार के विकास का काम निरंतर जारी रहेगा।”

सीएम ने बताया कि वे लगातार रोजाना 3-4 रैलियां कर रहे हैं और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

रैली में उमड़ा जनसैलाब

कटिहार के प्रमुख पार्क में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग एवं एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली में पहुंचे कई महिला मतदाताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की भी सराहना की और एनडीए को समर्थन देने का भरोसा जताया।

कटिहार सीट क्यों खास?

  • सीट पर BJP में बगावत की वजह से मुकाबला दिलचस्प
  • तारकिशोर प्रसाद बनाम सौरभ अग्रवाल आमने-सामने
  • अंतिम चरण में कटिहार पर सभी की निगाहें
  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…