एन॰डी॰ए॰ के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी॰पी॰ राधाकृष्णन के चुने जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना, 09 सितंबर।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एन॰डी॰ए॰ (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के उम्मीदवार  सी॰पी॰ राधाकृष्णन को देश का उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि “एन॰डी॰ए॰ के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

सी॰पी॰ राधाकृष्णन, जो लंबे समय से राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे हैं, अब देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होंगे। उनके चयन को लेकर बिहार सहित पूरे देश में एन॰डी॰ए॰ कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

नीतीश कुमार के इस संदेश को बिहार की राजनीति और केंद्र-राज्य संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    ‘मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करूंगा’—NEET आंदोलन पर सोनू निगम की चुप्पी बनी चर्चा का विषय

    Share Add as a preferred…