CM नीतीश ने जेपी गंगा पथ का किया निरीक्षण : अपर मुख्य सचिव से ली पूरी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दीदारगंज तक निर्माण कराए जा रहे जेपी गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जेपी गंगा पथ के निर्माण कार्यों और पथ के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लिंक पथ के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा।

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *