CM नीतीश ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन, बोले- आगंतुकों को ठहरने में होगी काफी सहूलियत

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, 3 सुट, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन के पश्चात् अतिथिशाला के विभिन्न हिस्सों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां आने वाले आगंतुकों को ठहरने में काफी सहूलियत होगी। आगंतुकों के लिए यहां सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *