लालू के महिला MLC पर भड़के CM नीतीश, कहा- इनका पति डूब गया तो इन्हें CM बना दिया…

बिहार विधानपरिषद में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. राजद की महिला विधान पार्षद सदन में महिला हिंसा, महिला शिक्षा पर सवाल उठा रही थी. इस दौरान सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत अन्य महिला विधान पार्षदों पर भड़क गए।

पति डूब गया तो इनको मुख्यमंत्री बना दिया 

मुख्यमंत्री अपनी सीट पर खड़े गए और राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसका पति डूब गया और पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. राजद ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है. आरजेडी सरकार मे शिक्षा के लिए क्या किया, महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया, पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी, प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़़ती थी उसके बाद महिला नहीं पढ़ती थी.

सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक

राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा,इनके हसबैंड ने डूब गए तब  इनको सीएम बनाया. इन्होंने महिलाओं के लिया अबतक क्या किया, महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया, इस दौरान आरजेडी और जदयू एमएलसी के बीच नोंकझोंक हुई।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *