सुपौल को CM नीतीश ने करोड़ों की सौग़ात दी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज का दौरा किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सदर प्रखंड (Helicopter Sadar Block) के बकौर पंचायत स्थित बिजलपुर पुनर्वास में पहुंचा, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2025 01 20 at 1.57.04 PM

बिजलपुर पुनर्वास में सीएम का दौरा

सीएम नीतीश कुमार ने बकौर पंचायत के वार्ड नंबर 05 के बिजलपुर पुनर्वास का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों का जायजा लिया और उनका उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने 20 स्टॉलों का निरीक्षण किया। सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटे देर से यहां पहुंचे।

WhatsApp Image 2025 01 20 at 1.57.01 PM

सीएम नीतीश ने मनरेगा योजना के तहत जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत 7.93 लाख रुपये की लागत से तालाब के जीर्णोद्धार और 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित घाट का उद्घाटन किया। साथ ही, मंदिर प्रांगण और पोखर के चारों ओर पंचायती राज विभाग द्वारा 43 लाख रुपये की लागत से किए गए मिट्टी भराई और पेभर ब्लॉक से बने प्रांगण के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण कर उद्घाटन किया।

WhatsApp Image 2025 01 20 at 1.57.03 PM

जल जीवन हरियाली के तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसे मछली पालन के लिए जीविका समूह को सौंपा गया है।

WhatsApp Image 2025 01 20 at 1.57.02 PM

सुपौल को 29 हजार करोड़ की सौगात

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार सुपौल जिले को 29 हजार 807.29 करोड़ रुपये की सौगात देने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 16 हजार 384.54 करोड़ रुपये की लागत से 158 योजनाओं का शिलान्यास और 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से 52 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार इस यात्रा के दौरान 4 घंटे से अधिक समय सुपौल में बिताएंगे।

WhatsApp Image 2025 01 20 at 1.57.03 PM 3
  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *