CM नीतीश ने मकर संक्रांति और लोहड़ी की दी हार्दिक शुभकामनाएं

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लाएगा। मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व भी है। लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं।

मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं। इससे परस्पर प्रेम और स‌द्भाव बढ़ता है। नए फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; बॉम्ब स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने की सघन जांच

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भूसी के नीचे छिपाकर लाई जा रही एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *