कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश

समस्तीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए और वहां जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गोखुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र सह केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *