सीएम मोहन यादव का ब्लॉग: “प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रप्रेम, परिश्रम और सेवा का प्रतीक”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग लिखकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पीएम को “भारत निर्माण के दृष्टा, प्रेरक और मार्गदर्शक” बताते हुए कहा कि आज उनका मध्यप्रदेश आगमन प्रदेश की जनता के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है।

पीएम मित्र पार्क की आधारशिला

मोदी आज धार जिले के भैंसोला ग्राम में देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे। साथ ही ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और पोषण अभियान’ तथा ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ का शुभारंभ करेंगे।

राष्ट्र प्रथम का भाव

सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन परिश्रम और सेवा का संकल्प है। संघ के माध्यम से राष्ट्रसेवा शुरू कर उन्होंने प्रधानमंत्री बनने तक “राष्ट्र प्रथम” की नीति को ही सर्वोपरि रखा।

धारा 370 और राममंदिर

उनके निर्णयों में राष्ट्र की नींव को सशक्त करने की झलक है — कश्मीर से धारा 370 का हटना और अयोध्या में श्रीरामलला की स्थापना इसका उदाहरण है।

स्वच्छता से आत्मनिर्भरता तक

मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही स्वच्छता अभियान छेड़ा। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों नागरिक लाभान्वित हुए।

अर्थव्यवस्था में छलांग

मोदी के नेतृत्व में भारत ग्यारहवीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। रक्षा उत्पादन, स्पेस टेक्नोलॉजी और निर्यात में भी देश ने नई पहचान बनाई।

महिलाओं और युवाओं को सशक्तिकरण

महिला आरक्षण, लखपति दीदी अभियान, मुद्रा योजना और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर मोदी ने युवाओं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया।

राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व

सीएम ने लिखा कि पीएम मोदी का नेतृत्व सेवा, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने संकट से अवसर और सीमित संसाधनों से वैश्विक प्रतिष्ठा की यात्रा तय की है।

अंत में सीएम यादव ने कहा – “आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम संकल्प लें कि उनके आदर्शों का अनुसरण कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।”

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading