CM हिमंत बिस्वा ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस को राम से ज्यादा बाबर पसंद

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से कांग्रेस ने साफ मना कर दिया है। अभिषेक समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद से ही भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं, इस समारोह में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम से ज्यादा बाबर पसंद है।

कांग्रेस को बाबर पसंदः सीएम सरमा

सीएम सरमा ने कहा कि राम लला का मंदिर ना बने इसके लिए कांग्रेस कई प्रयास किए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर पाप किया है। विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस को इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जो कि गलत कदम था। इस समारोह में कांग्रेस शामिल होती तो उसके पाप कुछ कम हो जाते। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस को राम से ज्यादा बाबर पसंद है। वे लोग राम के बदले बाबर के पास जाना पसंद करते हैं। वे पहले भी पापी थे और आगे भी पापी रहेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयक पारित, ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध समेत कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…