वज्रपात से 17 लोगों की मौत पर CM ने जताया शोक, मृतकों के परिजन को चार लाख अनुग्रह अनुदान

बिहार में वज्रपात से अब तक 17 लोगों को मौत हो चुकी है. अचानक आसमान से बरसी इस आफत ने कई घरों के लोगों को लील लिया और कई लोग झुलस कर बुरी तरह जख्मी भी हो गए. प्रदेश में वज्रपात से हुई मौत पर सीएम नाीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

इस प्राकृतिक आफत से प्रभावित हुए जिलों में रोहतास, अरवल, मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्वी चम्पारण, नालंदा, औरंगाबाद और वैशाली शामिल है. मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी गई है कि कोई भी बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण न ले. पेड़ के नीचे आकाशीय बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. जब तक मौसम खराब रहता है खुले में जाने से बचें. पक्के मकान की शरण में रहें।

मुख्यमंत्री नीतीश ने भी ने भी लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

  • ये भी पढ़े..

    भोजपुर मुठभेड़ मामले में सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, जगदीशपुर के एसडीओ और पूर्व एसडीपीओ को हटाया गया

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी का आरोप- ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर सुरक्षा बलों ने चलाई पैलेट गन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *