वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा

बिहार में बारिश के दौरान वज्रपात में कई लोगों की जान चली गई. दो दिनों के अंतराल में बिहार वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद सीएम तीश कुमार ने दुख जताया है. उन्होंने मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा के तौर पर देने का ऐलान किया है. नीतीश कुमार ने खुद के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि बिहार के विभिन्न जिलों में 10 लोगों की मौत हुई है, जिसमें गया में 2, जमुई औरंगाबाद में 1, बक्सर में 1, कटिहार में 1, नालंदा में 1, लखीसराय में 1, भागलपुर में 1 एवं बांका में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौसम विभाग ने बिहार में अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि पिछले कई दिनों से बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है।

इस घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए लोगों को जागरूक भी किया है. सीएम ने लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घर में रहें और सुरक्षित रहें।

बता दें कि बिहार में पिछले 21 सितंबर से ही बारिश हो रही है. विभिन्न जिलों में तेज बारिश से जहां किसानों को फायदा है. वहीं वज्रपात से कई लोगों की जानें भी गई है. 4 दिनों की बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हो रहा है. बारिश के कारण मौसम ठंडा भी हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *