स्वच्छता ही सेवा 2025: मालदा रेल मंडल में चला सफाई अभियान, DRM बोले- “स्टेशन गंदा करने वालों पर होगी कार्रवाई”

मालदा। 17 सितंबर 2025-पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में आज से “स्वच्छता ही सेवा 2025″ अभियान की शुरुआत हो गई। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता और अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक शिव कुमार प्रसाद ने मालदा टाउन स्टेशन पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

DRM ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन पर कचरा फैलाने से बचें और डस्टबिन का इस्तेमाल करें। उन्होंने साफ कहा—”गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”


पिरपैंती स्टेशन पर MLA भी बने गवाह

पिरपैंती स्टेशन पर भी बड़ा आयोजन हुआ। यहां विधायक ललन कुमार की मौजूदगी में स्टेशन अधीक्षक और रेलवे कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। यात्रियों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।


भागलपुर और जमालपुर स्टेशन पर जुटे अफसर

भागलपुर स्टेशन पर स्टेशन निदेशक उत्तपाल शर्मा और क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने कर्मचारियों संग झाड़ू उठाई। वहीं जमालपुर स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) कृष्ण कुमार दास के नेतृत्व में जोरदार सफाई अभियान चला।


स्कूल के बच्चों ने भी ली शपथ

साहिबगंज ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में छात्रों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे न सिर्फ स्कूल, बल्कि घर और मोहल्ले को भी साफ रखेंगे।


अभियान 2 अक्टूबर तक

पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रोजाना पूरे मंडल में इस तरह के अभियान चलेंगे। कर्मचारियों ने साल में 100 घंटे सफाई कार्य को समर्पित करने का वादा भी किया।

मालदा मंडल ने सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों का आभार जताया।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading