हाजीपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल, DJ ट्रॉली से एक युवक की मौत

हाजीपुर (वैशाली), 7 जुलाई 2025 – मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को हाजीपुर के करबला मैदान में दो ताजिया जुलूसों के बीच झड़प हो गई। अखाड़ा लहराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों में पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई। झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही SDPO सुबोध कुमार और SDM के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। SDPO ने बताया कि “बिदुपुर से आए दो जुलूस करबला में पहुंचे थे, जहां आपसी विवाद के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।”

डीजे ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 स्थित दिघी ओवरब्रिज के पास एक अन्य दर्दनाक हादसा हो गया। ताजिया जुलूस में शामिल एक 35 वर्षीय युवक मोहम्मद जब्बार, अपने 10 साल के बेटे को खोजते हुए डीजे ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल जब्बार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक दौलतपुर देवरिया (काजीपुर थाना क्षेत्र) का निवासी था। काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना ओवरब्रिज के पास हुई और मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शहर में तनाव, लेकिन स्थिति नियंत्रण में

घटनाओं के बाद हाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *