मुंगेर मंडल कारा में कैदियों में झड़प, 10 बंदी हुए घायल

मुंगेर। मंडल कारा में बुधवार की सुबह विचाराधीन कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में दोनों ओर से 10 बंदी घायल हो गए। सभी का इलाज जेल के अंदर अस्पताल में कराया गया। मारपीट के दौरान पगली घंटी बजने के बाद जेल के अंदर अफरातफरी मच गयी। इसके बाद काराधीक्षक सहित जेल पुलिस के जवान बंदी वार्ड पहुंचे और मारपीट करने वाले बंदियों के बीच बल प्रयोग कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बाथरूम पहले जाने को लेकर बंदियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दो वार्ड में बंद करीब 02 दर्जन कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान बंदियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। यह देख मंडल कारा की सुरक्षा में तैनात जेल सिपाही ने पगली घंटी बजा दी। सायरन सुनते ही काराधीक्षक सहित काफी संख्या में जेल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे बंदियों के बीच हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर गन्ना उद्योग विभाग का फोकस: रोजगार, किसानों की आय और उद्योग पुनर्जीवन पर जोर

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *