आशा कार्यकर्ता के बेटे सहित 2–3 लोगों पर आरोप
सुल्तानगंज।उप स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरा में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब केंद्र की सीएचओ अन्नू भारती के पति के साथ मारपीट की घटना सामने आई। घायल युवक को पहले रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचओ ने इस मामले में थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बैठक के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सीएचओ अन्नू भारती उप स्वास्थ्य केंद्र में
9 आशा कार्यकर्ता, फेसिलिटेटर और एएनएम के साथ मासिक बैठक कर रही थीं।
इसी दौरान उनके पति आकाश कुमार (निवासी शाहकुंड) केंद्र के बाहर बैठे थे।
तभी आशा कार्यकर्ता के पुत्र सहित दो से तीन लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद आकाश कुमार के साथ मारपीट कर दी।
घायल को मायागंज भेजा गया
मारपीट में घायल आकाश कुमार को पहले रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
आशा का पलटवार
वहीं आशा कार्यकर्ता की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं।
उनका कहना है कि—
“सीएचओ के पति बार-बार कार्य को लेकर हस्तक्षेप करते हैं और परेशान करते हैं।”
पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि—
“मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।


