नगर विधायक अजीत शर्मा ने किया वार्डों का निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

भागलपुर, 9 सितंबर।भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा ने सोमवार को शहर के दक्षिणी क्षेत्र के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगली जंक्शन मैरिज हॉल में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को करीब से जाना।

लोगों ने रखीं समस्याएं

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक के सामने जलजमाव, खराब सड़कें और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा।

विधायक का आश्वासन

नगर विधायक अजीत शर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।

मौके पर रहे लोग

इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम वार्ड 46 की पार्षद रूपा देवी, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, प्रवीण कुमार, नीरज मोदी, मनोज कुमार, नीरज झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम तय, पांचवीं सीट पर मुकाबला तय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading