बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र स्थित मिशन चौक पर सनसनीखेज घटना सामने आई है। थार गाड़ी से पहुंचे दो जवानों ने पानपराग दुकान तक नहीं पहुंचाने पर दुकानदार पर फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी Central Industrial Security Force (CISF) के जवान बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
थार से पहुंचे, फिर की फायरिंग
पीड़ित राहुल कुमार ने मिशन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि थार गाड़ी पर सवार दोनों जवान दुकान पर पहुंचे और पानपराग गाड़ी तक नहीं पहुंचाने को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर एक जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा, लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और थार गाड़ी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


