PM मोदी के बुलावे पर चिराग का आ गया जवाब, किधर जाएंगे NDA या महागठबंधन, बता दिया…

पटना पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने आरजेडी को याद दिलाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही आरजेडी के लोग भी लाठी खाए थे, उस समय तो उनके नेताओं के द्वारा हाय तौबा मचाया जा रहा थे। आरजेडी के लोग मुख्यमंत्री को तानाशाह बोलते थे लेकिन अब CM का साथ मिलते ही सुर बदल गए हैं।

चिराग पासवान ने CM को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश सरकार अपने अधिकारों को या सरकार की नीतियों से असहमत हर व्यक्ति के खिलाफ लाठी चलाने का काम करती है। यह लाठी सरकार के द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से चलवाई जाती है। ऐसे लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की जान चली जाए यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि सही मायने में लोकतंत्र की खूबसूरती वहां होती है जहां सत्ता पक्ष के सामने विपक्षी भी अपनी बातों को मजबूती से रख सकें।

उन्होंने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है जहां आपके खिलाफ आवाज उठती बर्बरतापूर्ण तरीके से दबाई जाती है। चाहे वो शिक्षकों की मांग हों, किसान सलाहकारों की हो… आपने हर उस आवाज को दबाने का काम किया इससे ज्यादा निंदनीय और शर्मनाक किसी भी राज्य के लिए और कुछ नहीं हो सकता।

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदारी लेनी होगी, प्रदेश के गृह मंत्री भी है जिम्मेदारी लेनी होगी,जवाबदेही तय करनी होगी। कल जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की लाठी चार्ज से हत्या हुई उसमें जो भी दोषी हो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट में जंग तेज: अमेरिका और ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, ओमान-मिस्र की कोशिशें नाकाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: यूएई के पोर्ट पर आग, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *